सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   years imprisonment for attempted crime

Sultanpur News: दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दोषी को 10 साल की कैद

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
years imprisonment for attempted crime
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी जिले के एक गांव में 12 साल पहले 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दोषी को पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश
Trending Videos

नीरज कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को 10 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाते हुए जेल भेज दिया है। कोर्ट ने दोषी को अर्थदंड की संपूर्ण धनराशि बतौर क्षतिपूर्ति पीड़िता को देने का आदेश भी दिया है।
विशेष लोक अभियोजक के मुताबिक 19 मई 2014 की घटना में दर्ज हुए केस मे पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि घर के अन्दर सो रही उसकी नाबालिग पुत्री से दोषी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। अभियोजन पक्ष की तरफ मुकदमे के दौरान पेश किए गये सात गवाहों के साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने दोषी को सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed