{"_id":"69fe221157e8da92080e71e9","slug":"young-womans-body-remains-unidentified-even-after-72-hours-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-155876-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 72 घंटे बाद भी नहीं हुआ युवती के शव की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 72 घंटे बाद भी नहीं हुआ युवती के शव की शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 08 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदैंया। शिवगढ़ के भैरोपुर गांव के पास चांदा रजबाहा में मिले अज्ञात युवती के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। शुक्रवार को पुलिस ने पीएम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया। बीते सोमवार को शिवगढ़ थाने के भैरोपुर के पास महिला का शव रजवाहा में बहता हुआ मिला था। पुलिस के अनुसार शव एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा था।
जिसे पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया था। युवती के हाथ में कलावा बंधा मिला है, जबकि कान में आर्टिफिशियल झुमके और शरीर पर काले रंग का टॉप और जींस पहनी थी। इन संकेतों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवती हिंदू परिवार से हो सकती है।
थाना प्रभारी चंद्रभान वर्मा ने बताया कि आसपास के जिलों में सूचना भेजकर सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने की कोशिश की गई थी। इसके बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर शव का अंतिम संस्कार अज्ञात के रूप में करा दिया गया।
Trending Videos