सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   238 students passed the National Income and Eligibility Test

Unnao News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में 238 छात्र सफल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
238 students passed the National Income and Eligibility Test
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। इसमें जिले के लिए निर्धारित 243 सीटों के मुकाबले 238 छात्रों ने सफलता हासिल की। अनुसूचित जनजाति वर्ग की पांच सीटें खाली रह गईं। दरअसल इस वर्ग का कोई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुआ था।
Trending Videos




सफल छात्रों को कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रति माह एक हजार रुपये मिलेंगे। परीक्षा में बांगरमऊ, सरोसी, हसनगंज और औरास ब्लॉक के छात्रों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। बांगरमऊ के गोसाईंखेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय से सर्वाधिक 16 छात्र चयनित हुए। सिकंदरपुर सरोसी के पीएमश्री ममनापुर कंपोजिट स्कूल के 14 छात्रों को सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान शिक्षक प्रदीप द्विवेदी ने बच्चों को आगे भी सफलता के लिए प्रेरित किया। पिछले साल भी इस स्कूल के कई छात्र चयनित हुए थे। तीसरे स्थान पर औरास का उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर रहा जहां से 11 छात्रों का चयन हुआ। सफीपुर ब्लॉक के करीमाबाद उच्च प्राथमिक स्कूल के छात्र जिगर ने 38वीं रैंक प्राप्त की।

गोसाईंखेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों अवनीश कुमार, रविशंकर और शरणमणि शुक्ला ने छात्रों की सफलता पर खुशी व्यक्त की। बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडेय और बीईओ मुख्यालय संजय यादव सहित सभी एसआरजी ने शिक्षकों और छात्रों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed