सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Students danced to the songs of Indian Idol fame Ravi

Unnao News: इंडियन आइडल फेम रवि के गानों पर झूमे छात्र

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Students danced to the songs of Indian Idol fame Ravi
फोटो-31- कार्यक्रम में प्रस्तुति देते गायक रवि कुमार त्रिपाठी और गायिका शांभवी सिंह। स्रोत: कॉल
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ स्थित आईपीएसआर कॉलेज का वार्षिकोत्सव सप्तरंग-2026 में इंडियन आइडल फेम गायक रवि कुमार त्रिपाठी और गायिका शांभवी सिंह शामिल हुईं। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
Trending Videos

तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दूसरे दिन रचनात्मकता को बढ़ावा देते हुए रंगोली, मेहंदी और कुक विदाउट फायर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसका शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव के मुख्य आकर्षण गायक रवि कुमार त्रिपाठी रहे। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत मुंबई से आया मेरा दोस्त और सैयांरा तू तो बदला गाकर समां बांध दिया। वहीं तुम जैसे दोस्तों का सहारा है गीत गाया तो पूरा पंडाल झूम उठा।
गायिका शांभवी सिंह ने बन्नो री बन्नो चली ससुराल गाकर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। समारोह में खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 22 छात्र-छात्राओं को 5000 से 15 हजार रुपये तक की नकद छात्रवृत्ति व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
यहां पर हसनगंज एसडीएम प्रज्ञा पांडेय, सीओ अरविंद चौरासिया, सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रप्रकाश, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश रंगमंच विनोद कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि सिंह, संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी, वाइस चेयरमैन उषा तिवारी, फार्मेसी निदेशक डॉ. अमरेश गुप्ता, संस्थापक बद्री विशाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed