सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Balamu Passenger returned to the track after two months

Unnao News: दो महीने बाद पटरी पर लौटी बालामऊ पैसेंजर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Balamu Passenger returned to the track after two months
फोटो-3- माखी स्टेशन पर खड़ी बालामऊ पैसेंजर ट्रेन व मौजूद यात्री। संवाद
विज्ञापन
चकलवंशी। दो महीने बाद बालामऊ-कानपुर पैसेंजर ट्रेन रविवार को पटरी पर लौटी। रेल मार्ग के उच्चीकरण के चलते ट्रेन का संचालन बंद था। ट्रेन के चलने से होली में घर लौट रहे लोगों के अलावा छात्रों और नौकरी पेशा लोगों को राहत मिली है।
Trending Videos

बालामऊ-कानपुर रेल मार्ग के उच्चीकरण को लेकर मुरादाबाद मंडल के प्रबंधक ने दिसंबर माह से पैसेंजर ट्रेन को 28 फरवरी तक बंद कर दिया था। इससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। छात्र, व्यापारी और नौकरी पेशा लोग अधिक किराया देकर कानपुर की यात्रा करने करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को गाड़ी नंबर 54335 बालामऊ पैसेंजर करीब नाै बजे माखी पहुंचने पर यात्रियों को राहत मिली। बालामऊ से कानपुर तक ट्रेन में 40 रुपये किराया लगता है। वहीं सड़क मार्ग से यात्रा करने पर 100 रुपये से अधिक का किराया लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed