फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A villager threatened the village head to resign.

Unnao News: घर में घुसकर तमंचे के बल पर ग्रामीण ने प्रधान को इस्तीफा देने के लिए धमकाया

Tue, 11 Aug 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A villager threatened the village head to resign.
छिबरामऊ। ग्राम कल्यानपुर में चुनावी रंजिश को लेकर एक महिला प्रधान के घर पर हमला किया गया। दबंगों ने असलहा लहराते हुए प्रधान पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि गांव का देवेंद्र यादव पिछले प्रधानी चुनाव से उनसे रंजिश मानता है। नौ अगस्त की शाम करीब आठ बजे देवेंद्र यादव अपने पांच साथियों मेजर यादव, रामरहीश, सिंकू यादव, उमाशंकर और कप्तान के साथ उनके घर में घुस आया। आरोपियों ने तमंचे के बल पर प्रतिभा मिश्रा को प्रधान पद से इस्तीफा देने के लिए कहा। ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए। करीब आधे घंटे बाद देवेंद्र ने साथियों संग दोबारा प्रधान के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज की।
विज्ञापन

प्रधान की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी देवेंद्र यादव को हिरासत में लिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधान की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुनर्लेखन









0 / 25,000
----------
छिबरामऊ। ग्राम कल्यानपुर में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ रसूखदार लोगों ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए महिला प्रधान के घर पर धावा बोल दिया। असलाह लहराते हुए घर में घुसे दबंगों ने महिला प्रधान पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया और इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


ग्राम सभा कल्यानपुर निवासी ग्राम प्रधान प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि गांव का ही रहने वाला देवेंद्र यादव पिछले प्रधानी चुनाव के बाद से ही उनसे रंजिश मानता है। आरोप है कि नौ अगस्त की शाम करीब आठ बजे देवेंद्र अपने साथी मेजर यादव, रामरहीश, सिंकू यादव, उमाशंकर तथा कप्तान के साथ हाथ में तमंचा लहराते हुए जबरन घर में घुस आए। घर में घुसते ही आरोपियों ने तमंचे के बल पर महिला प्रधान को धमकाते हुए प्रधान (प्रशासक) पद से इस्तीफा देने का दबाव बनाया। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर आरोपी गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। करीब आधे घंटे बाद देवेंद्र ने साथियों के साथ दोबारा प्रधान के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज की। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी देवेंद्र को हिरासत में लेकर थाने ले आई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधान की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed