फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bar Association Elections: Nominations to be filed today

बार एसोसिएशन चुनाव: आज होगा नामांकन

Mon, 10 Aug 2026 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bar Association Elections: Nominations to be filed today
उन्नाव। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत सोमवार को नामांकन प्रक्रिया कराई जाएगी। चुनाव अधिकारी प्रकाश निगम ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को निर्धारित समय में सुबह 10 बजे से नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बताया कि प्रत्याशियों से अपील की गई है कि वह निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करें, जिससे प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। नामांकन प्रक्रिया सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन मंगलवार को किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित तिथि 18 अगस्त पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed