{"_id":"61868bd497c90d3a24581db3","slug":"crime-unnao-news-knp662324897","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना करने पर पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से मना करने पर पत्नी की हत्या
विज्ञापन
रामदुलारी का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी पर चाकू से कई वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर चाकू बरामद की है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
बारासगवर थाना क्षेत्र के नारायणदासखेड़ा निवासी विजय बहादुर चौधरी (58) शनिवार दोपहर नशे में धुत होकर घर पहुंचा और फिर शराब पीने लगा। पत्नी रामदुलारी ने शराब पीने से मना किया तो झगड़ा शुरू कर दिया। गुस्से में विजय ने बगल में रखी सब्जी काटने वाली चाकू से पत्नी के पेट में कई वार कर दिए। इससे रामदुलारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एसओ राजबहादुर सिंह पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चाकू भी बरामद कर ली। एसओ ने बताया कि मृतका के भतीजे लक्ष्मीशंकर की तहरीर पर हत्यारोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों के अनुसार मृतका के दो बेटे और चार बेटियां है। एक बेटा विष्णु निर्मल कई साल से दुबई में काम कर रहा है। तीन बेटियां विवाहित हैं। एक अन्य अविवाहित है। बेटियों के अनुसार पिछले दो दिन से शराब पीकर मां से झगड़ा कर रहा था।