फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Irregularities in the selection of Anganwadi helpers

Unnao News: आंगनबाड़ी सहायिका चयन में अनियमितता

Mon, 10 Aug 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in the selection of Anganwadi helpers
गंजमुरादाबाद। ब्लॉक के बिहारीखेड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका के चयन में अनियमितता का मामला सामने आया है। एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी का चयन उसी केंद्र पर सहायिका के पद पर हो गया है जहां उसकी मां कार्यरत है। मामला संज्ञान में आने के बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) ने चयन निरस्त करने और कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही थी। बेहटामुजावर ग्राम पंचायत के मजरा बिहारीखेड़ा में आशा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी बेटी प्रांजलि देवी का चयन अपने ही केंद्र पर सहायिका के पद पर करा लिया। इस चयन को लेकर सवाल उठने लगे। एक ही केंद्र पर मां और बेटी के कार्यरत होने का मामला सुर्खियों में आ गया।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी कमलेश सोनी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को केंद्र का दौरा कर जांच की जाएगी। जांच में अनियमितता पाए जाने पर प्रांजलि देवी का चयन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed