सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Scuffle between Lieutenant and his wife over property possession

Unnao News: प्रॉपर्टी पर कब्जे को लेकर लेफ्टीनेंट और उसकी पत्नी से हाथापाई

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 20 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between Lieutenant and his wife over property possession
विज्ञापन
उन्नाव। सिविल लाइन मोहल्ले में प्रॉपर्टी के विवाद में लेफ्टिनेंट की पत्नी ने दो युवकों पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

सदर कोतवाली के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी प्रीति पत्नी अरविंद भदौरिया ने पुलिस को बताया कि उनके पति भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट हैं और मौजूदा समय में चेन्नई में तैनात हैं। इन दिनों अवकाश लेकर घर आए हुए हैं। आरोप है कि 16 अप्रैल की रात 9:15 बजे किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया। पति ने बाहर जाकर देखा तो स्कूटी से एक स्वीट हाउस के मालिक विकास मिश्रा अपने साथी दीपेश तिवारी के साथ खड़े हुए थे। वह एक प्रॉपर्टी खाली करने का दबाव बना रहे थे, जब खाली करने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। पति से विवाद का शोर सुन जब पीड़िता बीच-बचाव करने पहुंची तो उनके साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। पति को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर भाग निकले। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed