{"_id":"69e52ca03a467afd9f06344c","slug":"traffic-movement-on-kalyani-river-bridge-stopped-bearings-to-be-replaced-unnao-news-c-221-1-sknp1054-148956-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कल्याणी नदी पुल से आवागमन बंद, बदली जाएंगी बेयरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कल्याणी नदी पुल से आवागमन बंद, बदली जाएंगी बेयरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। काली मिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर कस्बे में कल्याणी नदी पर बने 51 साल पुराने पुल के ज्वाइंट की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। अब बेयरिंग बदलने का काम सोमवार से शुरू होगा। इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है, इसे रात से लागू हो जाएगा। सात दिन तक आवागमन पर रोक रहेगी। इस दौरान हल्के वाहन फतेहपुर चौरासी से होते हुए पिथनहारा संपर्क मार्ग से निकाले जाएंगे।
कस्बा फतेहपुर चौरासी के पास कल्याणी नदी के पुल का निर्माण वर्ष 1975 में हुआ था। कानपुर से शिवराजपुर जाने के लिए इसी पुल से आवागमन करते हैं। वर्तमान में पुल के ऊपरी हिस्से के ज्वाइंट खुल गए थे। नीचे बेयरिंग भी पुरानी हो गई थीं। इसके लिए शासन से पीडब्ल्यूडी ने बजट की मांग की थी। इसके लिए करीब 39 लाख स्वीकृत हुए हैं। 30 मार्च से पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू कराया था। पहले ज्वाइंट की मरम्मत शुरू कराई गई थी। ज्वाइंट मरम्मत में रोड के आधी तरफ से यातायात निकाला जाता रहा। ज्वाइंट वाले स्थान पर खोदाई करके नए सिरे से मरम्मत की गई है। सोमवार से बेयरिंग बदलने का काम किया जाना है। इसके लिए रविवार शाम को इंजीनियरों ने बेयरिंग बदलने की तैयारियां पूरी कर लीं।
एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि बेयरिंग बदलने के दौरान यातायात डायवर्ट किया जाएगा। बताया कि हल्के वाहन फतेहपुर चौरासी आबादी से दाहिनी ओर पिथनहारा संपर्क मार्ग होते हुए निकाले जाएंगे। वाहन मथुरा नगरी से लगभग छह सौ मीटर कच्चे मार्ग से होते हुए काली मिट्टी-शिवराजपुर मार्ग के ग्राम बूचागाढ़ा से जा सकेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X