{"_id":"69693685fc2b331ce10dc2d4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-knp1055-1394591-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मतदाता सूची का माखाैल, सुनीता 132, राजेश 93 जगह मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मतदाता सूची का माखाैल, सुनीता 132, राजेश 93 जगह मतदाता
विज्ञापन
फोटो-2-पोलिंग बूथ पर बीएलओ की मौजूदगी में सूची में नाम देखते वोटर। आर्काइव।
- फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची में भी खामियों की भरमार है। पंचायत चुनाव की सूची में किसी वोटर का 50 तो किसी का 100 से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज कर दिया गया। इतना ही नहीं वोटर का नाम, पिता का नाम और लिंग तक समान है। ऐसे वोटरों की जिले में संख्या 10,23,367 है। इस वोटर लिस्ट को बीएलओ को देकर दोबारा सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
केस-1
जंबूरपुर की सुनीता 132 ग्राम पंचायतों में मतदाता, रानी भी लगा चुकी हैं अर्धशतक
पुरवा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंबूरपुर में 982 डुप्लीकेट मतदाता सामने आए हैं। इनमें प्रत्येक का नाम कई ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में दर्ज है। इसी गांव की सुनीता पत्नी राकेश का नाम 132 गांवों की सूची में मिला है। इसके अलावा रानी पत्नी राजेश 80, सुनील कुमार पुत्र छोटेलाल 60, ममता पत्नी राकेश 54 और राजेश पुत्र रामखेलावन 53 जगहों पर मतदाता हैं।
केस-2
चांदपुर झलिहई के राजेश का 93 जगह नाम, सुमन भी 80 से ऊपर
हसनगंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांदपुर झलिहई में 458 डुप्लीकेट वोटर मिले हैं। यहां के राजेश कुमार पुत्र बाबूलाल का 93 जगह नाम है। गांव के कमलेश का नाम जिले की अन्य 90 ग्राम पंचायतों में भी चढ़ा है। इसके अलावा सुमन पत्नी राजेश कुमार का 85, राकेश पुत्र बाबूलाल का 79, गुड्डी पत्नी सुरेश का 74 और नन्ही पत्नी नन्हू का 89 जगहों पर नाम दर्ज है।
ब्लाॅकवार डुप्लीकेट वोटरों की संख्या ब्लाॅक डुप्लीकेट वोटर
बिछिया 80602 सिकंदरपुर सरोसी 79188 सिकंदरपुर करन 72060 बीघापुर 50864
सुमेरपुर 54699 मियागंज 62024 औरास 59305 हसनगंज 67684
नवाबगंज 76535
पुरवा 51458 असोहा 67037 हिलौली 73197
सफीपुर 60973
फतेहपुर चौरासी 57222 बांगरमऊ 57946 गंजमुरादाबाद 52573
कुल 1023367
वर्जन...
अनंतिम मतदाता सूची की रैंडम जांच में 10.23 लाख डुप्लीकेट वोटरों की सूची सत्यापन के लिए बीएलओ को उपलब्ध करा दी गई है। 10 दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाताओं से अपील है कि वह अपने आधार के आखिरी चार नंबर बीएलओ को उपलब्ध करा दें। इसे देने से मना न करें। यह अनिवार्य है। आधार के आखिरी नंबर देने में किसी प्रकार का कोई ओटीपी नहीं मांगा जाता है। यदि कोई फोन करके ओटीपी मांगे तो कोई जानकारी न दें। केवल बीएलओ को ही आधार के आखिरी के चार नंबर देने हैं। -वीके श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय)
Trending Videos