{"_id":"6a763200e73d460f73078217","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-knp1055-1612292-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पुरवा ब्लॉक अध्यक्ष बने वरुण, असोहा में अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पुरवा ब्लॉक अध्यक्ष बने वरुण, असोहा में अरविंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा/असोहा। उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का चुनाव बृहस्पतिवार को चुनाव संरक्षक अनूप शुक्ला और चुनाव अधिकारी कमलेश कुमार की देखरेख में हुआ। पुरवा में शिक्षक वरुण सिंह को सर्व सम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में अमित कुमार अवस्थी, राकेश कुमार मिश्रा, सुनील कुमार और माहेश्वरी वर्मा को उपाध्यक्ष, रमेश कुमार को महामंत्री, आलोक चौरसिया को कोषाध्यक्ष, किशनलाल, विनोद कुमार, राजेश कुमार और रेखा को संयुक्त मंत्री, राजकुमार को लेखाकार और मोहित कुमार को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया। मोतीलाल को ब्लॉक संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
असोहा ब्लॉक की कार्यकारिणी की चयन प्रक्रिया ब्लॉक संसाधन केंद्र में संपन्न हुई। संघ के जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्रा और संरक्षक राघवेंद्र सिंह ने इकाई गठन का प्रस्ताव रखा। निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार की देखरेख में संपन्न हुई प्रक्रिया में आपसी सहमति से बछौरा स्कूल के प्रधान शिक्षक अरविंद शुक्ला को निर्विरोध ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। अनिल पाल को ब्लाक महामंत्री, शैलेंद्र आर्य को कोषाध्यक्ष, मुकेश शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कुमार,रजनीश सिंह, उपेंद्रशंकर को उपाध्यक्ष, विनोद साहू को लेखाकार, पुनीत तिवारी, रुपेंद्र सिंह, मुन्नीलाल को संयुक्त मंत्री, संध्या द्विवेदी महिला उपाध्यक्ष चुना गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।