सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पिता के शरीर पर मिली 22 चोटें, बेटी का सिर और बायां हाथ धड़ से था अलग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले पिता-पुत्री के शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में बेटी वेदिका (13) का सिर और बायां हाथ धड़ से अलग था। पिता विकास गुप्ता के शरीर पर करीब 22 चोटें मिली हैं।
Trending Videos

कानपुर के कल्याणपुर मूल निवासी विकास गुप्ता गंगाघाट कोतवाली के सहजनी में पत्नी डॉली गुप्ता और बेटी वेदिका (13) के साथ किराये पर रहते थे। वह फैक्टरी में नौकरी करते थे। सोमवार की रात बेटी के साथ कार से सहजनी स्थित रेलवे लाइन किनारे पहुंचे और मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार में मिले कागजात के आधार पर मृतकों की पहचान की। कार कानपुर के हरवंश मोहाल निवासी यश गुप्ता की है। यश ने पुलिस को यह कार जीजा विकास गुप्ता को एक साल पहले दी थी। बताया कि पहली पत्नी से तलाक के बाद विकास ने उसकी बहन डॉली से शादी की थी। डॉली की भी यह दूसरी शादी थी। वेदिका उनकी इकलौती बेटी थी। यश ने बताया विकास का पारिवारिक कारणों को लेकर पत्नी डॉली से विवाद होता था, उसे पीटता भी था। पांच दिन पहले विवाद के बाद डॉली मायके हरवंश मोहाल चली आई थी जबकि विकास और वेदिका घर पर थे। विकास के माता-पिता का निधन हो चुका है। उनका छोटा भाई शिवम है।

अक्सर बदलता था घर

यश गुप्ता ने बताया कि शादी के बाद से विकास पत्नी डॉली को अलग-अलग स्थानों पर किराये के घरों में रखता था। कभी भी ससुराल वालों को सही घर का पता नहीं बताया और न ही वहां ले गया। पोस्टमार्टम हाउस में यश ने भी अपने घर का सही पता बताने से परहेज किया। उसने किसी को फीलखाना, किसी को अनवरगंज तो किसी को सिर्फ कानपुर का पता बताया। यश को जीजा की पहली पत्नी का नाम या उनके पेशे के बारे में भी जानकारी नहीं थी।



पत्नी की चुप्पी बनी पुलिस की परेशानी
विकास की पत्नी डॉली गुप्ता भी पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद थीं। वह चेहरे पर शॉल डालकर लोगों से बातचीत करने से बचती नजर आईं। पुलिस इस मामले में पारिवारिक विवाद और आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

चर्चा यह भी
चर्चा है डॉली फेसबुक के माध्यम से एक युवक के झांसे में आ गई थी। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर दोस्त बने अंजान युवक ने डॉली को ब्लैकमेल कर कई बार रुपये भी लिए थे। इसकी जानकारी होने पर पति-पत्नी में विवाद होता था। परेशान होकर विकास ने बेटी सहित आत्महत्या की है। हालांकि विकास की पत्नी और परिजन कुछ भी बताने से बच रहे हैं। पुलिस भी पति और बेटी की मौत से आहत डॉली से अभी तत्काल बातचीत करने से बच रही है। पुलिस एक-दो दिन बाद पूछताछ करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed