{"_id":"699dfd46a5683622640e79c0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-145824-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चारपाई बनाने के रुपये कम बताने पर की थी किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चारपाई बनाने के रुपये कम बताने पर की थी किसान की हत्या
विज्ञापन
फोटो-23- हत्यारोपी लाखन सिंह। संवाद
विज्ञापन
पुरवा। भूपतिपुर गांव में किसान शिवपाल रावत की हत्या में पुलिस ने एक आरोपी लाखन सिंह को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि चारपाई बनाने के रुपये कम देने और शराब को लेकर हुए विवाद में शिवपाल की हत्या की थी।
शिवपाल रावत (65) का सिर कटा शव रविवार शाम को असेहरू गांव के पास खेत में मिला था। वह 15 दिन से लापता थे। बेटे बबलू ने गांव के रामबाबू और कस्बे के लाखन सिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुरवा कोतवाली प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि लाखन सिंह की महिला मित्र से पूछताछ की तो उसके फोन की जानकारी मिली। टीम ने नंबर सर्विलांस पर लगाया। फोन खुलते ही लोकेशन के आधार पर लाखन को डेला गांव के पास से पकड़ लिया। लाखन सिंह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी घटनास्थल के पास से ही बरामद कर ली गई है।
लाखन सिंह ने बताया कि शिवपाल भी शराब पीता था। चारपाई बीनने के बाद दोनों ने साथ में शराब पी। नशे में शिवपाल ने बिनवाई के 150 रुपये कम होने की बात कही और शराब पिलाने की मांग की। लाखन के मना करने पर शिवपाल ने बसुला से उस पर हमला किया। इससे गुस्सा होकर लाखन ने पास रखी कुल्हाड़ी से शिवपाल की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
दो घंटे वहीं पड़ा रहा शव
हत्या के बाद शिवपाल का शव दो घंटे तक वहीं पड़ा रहा। लाखन सिंह ने शव को झोपड़ी से 100 मीटर दूर झाड़ी में फेंक दिया था। छह-सात दिन बाद दुर्गंध आने पर उसने शव को 200 मीटर और आगे खींच दिया। पुलिस अब इस घटना में नामजद दूसरे आरोपी रामबाबू की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। साक्ष्य के आधार पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos