सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: राजमिस्त्री का घर में फंदे से लटका मिला शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-5- शिवलाल उर्फ बच्चा प्रजापति (फाइल फोटो)
विज्ञापन
उन्नाव। मायके में रह रही पत्नी ने पति को घर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। इससे आहत युवक ने वहां से लौटकर घर में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।
Trending Videos




सदर कोतवाली के लोकनगर मोहल्ला निवासी शिवलाल उर्फ बच्चा प्रजापति (38) राजमिस्त्री था। बड़े भाई रवि प्रजापति ने बताया कि 13 साल पहले उसकी शादी बुद्धीखेड़ा गांव निवासी सविता से हुई थी। सविता दो साल पहले एक बेटी को लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। मायके वालों ने भी सविता का समर्थन किया था। भाई के मुताबिक सोमवार को सविता के बुलाने पर शिवलाल मिलने गया था।
देर शाम घर लौटकर आने के बाद उसने पत्नी द्वारा मारपीट करने की बात बताई। मंगलवार को पुलिस को तहरीर देने की बात हुई थी लेकिन इससे पहले ही उसने आत्मग्लानि में यह कदम उठा लिया। शिवलाल तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। एक बेटा पिता के साथ रह रहा था। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि अभी तक की जांच में कुछ ऐसा नहीं मिला है। अगर परिजन तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed