{"_id":"699dfd762542526826091bcc","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145779-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: विरोधियों को फंसाने के लिए गढ़ी बेटे के अपहरण की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: विरोधियों को फंसाने के लिए गढ़ी बेटे के अपहरण की झूठी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। हसनपुर गांव से 20 फरवरी को एक किशोर लापता हो गया था। पुलिस ने उसे 24 फरवरी को खोज लिया है। जांच में पता चला कि मां ने जमीन के विवाद में अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। वह दूसरे पक्ष को फंसाना चाहती थी।
पिंकी ने 21 फरवरी को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया कि 20 फरवरी की शाम उसका 14 साल का बेटा प्रांजुल लापता हो गया। पिंकी ने पड़ोसी गांव मुर्तजापुर के संजय, मनीष और रिशू पर मारपीट और अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। 24 फरवरी की सुबह पुलिस ने प्रांजुल को खोज लिया। वह मां पिंकी के परिचित जितेंद्र शुक्ला की महिला मित्र के घर से मिला। प्रांजुल ने बताया कि वह जितेंद्र के कहने पर उनके साथ गया था। उसे किसी ने मारा-पीटा नहीं था।
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पिंकी ने फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जितेंद्र शुक्ला पिंकी और बच्चे को पहले से जानता था। पिंकी का संजय के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद में संजय को फंसाने के लिए पिंकी ने यह कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
Trending Videos