{"_id":"6a10acf5ab1087d5f7072676","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-150929-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तारीख तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तारीख तय नहीं
Sat, 23 May 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का 24 मई को लोकार्पण होने की अटकलों पर विराम लग गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से अभी तारीख तय नहीं हो पाई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ सदस्य निरीक्षण करेंगे। उनकी रिपोर्ट के बाद लोकार्पण की तारीख तय होगी।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का 24 मई को प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण कराने अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। एक्सप्रेसवे के पूरी तरह बनकर तैयार है या नहीं इसकी जांच के लिए आज शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ सदस्य विशाल कुमार लखनऊ से उन्नाव तक निरीक्षण करेंगे। वह अपनी रिपोर्ट प्राधिकरण देंगे इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से इस एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तारीख तय होगी।
मालूम हो कि 64 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे (एनई-6) की उन्नाव जिले में लंबाई 45,3 किलोमीटर है। उन्नाव जिले की सीमा में निर्माण का काम करीब छह महीने पहले ही पूरा हो गया था और लखनऊ में बाकी बचा काम अप्रैल में पूरा हो चुका है। हालांकि लोकार्पण के इंतजार में इसे जनता के लिए नहीं खोला जा सका है। एनएचआई के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ सदस्य विशाल कुमार तकनीकी टीम के साथ निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ही कोई तारीख तय हो पाएगी।