फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: रोजगार मेले में पहुंचे 400 प्रतिभागी, 79 का चयन

Tue, 14 Jul 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-2-रोजगार मेले में पंजीकरण कराने के बाद साक्षात्कार का इंतजार करते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : 1
उन्नाव। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में कौशल विकास मिशन की ओर से लगाए गए रोजगार मेले में 400 प्रतिभागियों ने शिरकत की। अभिलेखीय जांच व साक्षात्कार के जरिए इनमें से 79 का चयन किया गया। सभी को नियुक्ति पत्र दे दिया गया।
विज्ञापन

कौशल विकास दिवस पर आयोजित रोजगार मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीती चंद्रा व सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था सिन्हा पहुंचीं। दोनों अधिकारियों ने प्रतिभागियों को बिना किसी झिझक और संकोच के मेले में शामिल होने की सीख दी। मेले में हेल्थकेयर व सिलाई सेक्टर से जुड़ी 12 निजी कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे। इसमें पंजीकरण करने वालों की संख्या 400 रही।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन कराया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पहले अभिलेखों की जांच की। इसके बाद साक्षात्कार के जरिए उनकी योग्यता जांची। योग्यता, कौशल एवं अनुभव के आधार पर 79 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इसमें 22 युवतियां भी शामिल रहीं। कौशल विकास मिशन के जिला प्रभारी आशीष कौशिक ने बताया कि मेले में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया है। आगे प्रशिक्षण के बाद ज्वाइनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed