{"_id":"6a55371285d7a35d400dc8f8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-153776-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, कार-जीप के लिए 285 रुपये टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, कार-जीप के लिए 285 रुपये टोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नवनिर्मित कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे को आम जनता के लिए मंगलवार से खोल दिया जाएगा। इस पर सफर के लिए अलग-अलग प्रकार के वाहनों के लिए अलग-अलग टोल दरें लागू की गई हैं। कार, जीप और हल्के मोटर वाहनों के लिए एकल यात्रा शुल्क 285 रुपये निर्धारित है। उसी दिन वापसी यात्रा के लिए यह शुल्क 425 रुपये होगा। 50 एकल यात्राओं का मासिक पास 9450 रुपये में उपलब्ध रहेगा। हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए एकल यात्रा शुल्क 460 रुपये है। बस या ट्रक (2 एक्सल) के लिए एकल यात्रा शुल्क 1960 रुपये तय किया गया है।
वाहन श्रेणी-एकल यात्रा शुल्क (रुपये)-एक दिन में वापसी यात्रा शुल्क (रुपये)-मासिक पास (रुपये)
कार, जीप, वैन या हल्का मोटर वाहन-285-425-9450
हल्का वाणिज्यिक वाहन, हल्का माल वाहन या मिनी बस-460-685-15270
बस या ट्रक (दो एक्सल)-1960-1440-31990
तीन एक्सल वाणिज्यिक वाहन-1045-1570-34900
चार से छह एक्सल वाहन-1505-2260-50170
अत्यधिक बड़े सात या इससे अधिक एक्सल-1830-2750-61075
एक्सप्रेसवे के पास 132 हेक्टेयर में विकसित हो रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
सोनिक। लखनऊ से कानपुर के बीच (उन्नाव के आजाद मार्ग चौराहा तक) नवनिर्मित एक्सप्रेसवे सफर में समय की बचत के साथ ही आवासीय योजनाओं और औद्योगिक विकास की योजनाओं को भी गति देगा। इससे सटा सदर तहसील का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर देसी-विदेशी उद्यमियों की पहली पसंद बना है। वहीं रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी शहर और आसपास क्षेत्रों में टाउनशिप विकसित करने की कार्ययोजनाओं पर काम चल रहा है।इस एक्सप्रेसवे के जरिये उन्नाव के विकास का एक और रास्ता खुल गया है। एक्सप्रेसवे से सटे सदर तहसील के सरांय कटियान गांव के पास 132 हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (औद्योगिक गलियारा) विकसित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने आधारभूत ढांचा तैयार करने के लिए 186 करोड़ रुपये जारी किए हैं। कॉरिडोर का दूसरे फेज दो में 316 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विस्तार करने की भी योजना है। जिला प्रशासन इस औद्योगिक गलियारे में सड़क, बिजली, पानी, सीईटीपी, पेट्रोल पंप आदि काम करा रहा है। कई विदेशी फैक्टरियों की स्थापना का काम जारी है। प्रशासन का दावा है कि इस औद्योगिक गलियारे से जिले के करीब एक लाख लोगों (परोक्ष और अपरोक्ष) रूप से रोजगार मिलेगा।
-