{"_id":"6a55374c2e91e175470fad2a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153729-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाग में फंदे से लटका मिला श्रमिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाग में फंदे से लटका मिला श्रमिक का शव
विज्ञापन
फोटो-3-मनोज (फाइल फोटो)
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। चककुशेहरी गांव में रविवार की रात फोन पर बात कर घर से निकले श्रमिक का शव सोमवार सुबह घर से 500 मीटर दूर आम के बाग में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो फोन लॉक मिला। परिजन ने जांच की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के चककुशेहरी निवासी मनोज (22) मजदूरी करता था। बड़े भाई नंदलाल ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे मनोज खाना खाने के बाद किसी से मोबाइल पर बात करते हुए घर से चला गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह घर से 500 मीटर दूर आम के बाग में रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला। नंदलाल की सूचना पर पुलिस ने जांच की। मोबाइल लॉक होने से भाई ने उसकी जांच कराने की मांग है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से मां विमला, छोटा भाई सरोज बेहाल हैं।
कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि परिजन ने लिखित तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।