चकलवंशी। उन्नाव-रसूलाबाद मार्ग पर माखी गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थी। माखी थानाक्षेत्र के जंगल जहानाबाद निवासी संध्या (20) पुत्री ओमप्रकाश बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह स्कूटी से उन्नाव स्थित कोचिंग में पढ़ने जाती थी। रविवार की रात करीब आठ बजे वह पढ़कर स्कूटी से घर लौट रही थी। उन्नाव-रसूलाबाद मार्ग पर माखी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को सूचना दी। एंबुलेंस से परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से मां सुषमा और बहनें खुशी, मुस्कान, योगिता और नम्रता बेहाल हैं। वह पांच बहनों में तीसरे नंबर की थी। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।