फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सांसद-विधायक ने रखी फोर-लेन सड़कों की मांग

Tue, 14 Jul 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में आए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन विभाग के मंत्री नितिन गडकरी से मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सांसद साक्षी महाराज और पुरवा विधायक अनिल सिंह ने जिले और विधानसभा क्षेत्र के लिए चार लेन सड़कों की मांग रखी। इस पर गडकरी ने मुख्यमंत्री के माध्यम से मांगपत्र और एनओसी भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

सांसद ने उन्नाव-हरदोई मार्ग को चार लेन हाईवे बनाने की मांग की, वहीं पुरवा विधायक अनिल सिंह ने उन्नाव-पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग को चार लेन बनाने की मांग की। इस पर सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि बजट की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री जी के माध्यम से मांग पत्र और एनओसी भेजिए, जो भी सड़कें, हाईवे चाहिए सब बनाएंगे। पुरवा विधायक ने मुख्यमंत्री से डिफेंस कॉरिडोर स्थापित कराने की भी मांग की।
विज्ञापन


फोटो-25
कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद, नेताओं ने जताई नाराजगी
उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा को रविवार की रात उनके घर सिंगरोसी में कोतवाली पुलिस ने नजरबंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि लखनऊ-कानपुर रोड के लोकार्पण में उनके द्वारा व्यवधान पैदा किया जा सकता है। इस कार्रवाई पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह, उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला, कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, महामंत्री अजय गौतम, प्रदीप शर्मा, आशुतोष शर्मा, युसूफ फारुकी, खुर्रम और बाबूराम निषाद सहित अन्य नेताओं ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने इसे पुलिस की हठधर्मिता बताया। नेताओं ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे का नाम उन्नाव के किसी महापुरुष के नाम पर रखने की मांग
उन्नाव। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का नाम उन्नाव जनपद के किसी महापुरुष के नाम पर रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में अस्सी फीसदी जमीन उन्नाव जनपद की उपयोग में ली गई है जबकि कानपुर जिले की जमीन नहीं शामिल है। कहा कि उनकी मांग है कि एक्सप्रेसवे के नाम में उन्नाव जिले के नाम का उल्लेख और यहां के महापुरुषों के नाम पर किया जाए।
वहीं जिला दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने भी एक्सप्रेसवे का नाम उन्नाव के किसी महापुरुष के नाम पर या उन्नाव-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे रखने की मांग की है।

लोकार्पण स्थल से एसी बस से लखनऊ गए जनप्रतिनिधि
विकास प्रदर्शनी से लोकार्पण स्थल और फिर लखनऊ में जनसभा के लिए सांसद व सभी विधायकों को एसी बस से भेजा गया। जन प्रतिनिधियों ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे पर पहला सफर काफी सुहाना रहा।

फोटो-26
लोगों में दिखा उत्साह, हेलीकॉप्टर और मंत्रियों संग खींचीं तस्वीरें
उन्नाव। लोकार्पण स्थल व आसपास ग्रामीणों की भीड़ रही, लोग हेलीकॉप्टर से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री के फोटो मोबाइल कैमरे में कैद करने और उनकी फ्लीट व हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी खींचने में व्यस्त रहे। इनमें पुलिस व अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे। किसी ने वीआईपी की फ्लीट व हेलीकॉप्टर के साथ फोटो ली तो किसी ने एक्सप्रेसवे पर खड़े होकर इन यादगार पलों को कैद किया।

फोटो--27
वीवीआईपी ने नहीं किया भोजन, बाद में लोगों ने लूटी दावत
एनएचएआई ने लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने वाले वीवीआईपी, वीआईपी व अन्य अधिकारियों के लिए वातानुकूलित टेंट बनवाया और चाय, नाश्ता से लेकर भोजन तक की व्यवस्था की। हालांकि वीवीआईपी ने लखनऊ के कार्यक्रम के लिए देर न हो इसलिए नाश्ता या भोजन नहीं किया। उनके जाने के बाद लोग भोजन के लिए टूट पड़े।

फोटो-28
हजारों लीटर पानी सड़क पर बहाया
कूलर, पेयजल और धूल से बचाव के लिए छिड़काव करने के लिए टैंकरों में आया हजारों लीटर पानी बर्बाद हुआ। कार्यक्रम के बाद कर्मचारियों ने कूलरों को सड़क पर पलटकर पानी को बहा दिया वहीं, पेयजल के लिए आए टैंकरों के पाइप को खोलकर, कर्मचारियों ने सारा पानी सड़क पर बहा दिया। शुद्ध पेयजल की इस बर्बादी पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश से कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा कि एक्सप्रेसवे इसलिए बनते हैं कि लोग तेजी से बेफिक्र होकर चलें, इसलिए नहीं कि लोग रास्ते भर ऊपरवाले का नाम जपें।लिखा कि भाजपा सरकार में इधर 4700 करोड़ से बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन से पहले धंसा, उधर भाजपा की ही सरकार में महाराष्ट्र में 6700 करोड़ में बना ‘मिसिंग लिंक’ का हाल-बेहाल हुआ। भाजपा शासित राज्यों में ‘महा-भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता’ चल रही है क्या ? ये दोनों लखनऊ वालों ने डिजाइन किए हैं क्या ?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed