{"_id":"6a778411c986749b33041ae5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-155336-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बारिश में गिरा कच्चा घर, पक्के आवास के लिए लगा रहे दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बारिश में गिरा कच्चा घर, पक्के आवास के लिए लगा रहे दौड़
विज्ञापन
फोटो-18-पाठकपुर में कच्चे घर के पास मौजूद मोनू। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा। ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाठकपुर निवासी मोनू शुक्ला का बारिश से कच्चा घर गिर गया। इससे मोनू का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। पीड़ित लगातार ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगा रहा है लेकिन पक्के आवास की सूची में नाम शामिल तक नहीं किया गया है। एडीओ पंचायत ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
गांव के मोनू शुक्ल ने आवास के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर ग्राम प्रशासक, बीडीओ व सीडीओ को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से कच्चा घर गिर गया था। पक्के आवास के लिए बीडीओ से मिला था। बीडीओ ने पंचायत सचिव को जांच करने का आदेश दिया था लेकिन लंबा समय बीत गया, कोई जांच करने नहीं पहुंचा। बताया कि उसका परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। आवास सूची में नाम तक नहीं है जबकि बड़ी संख्या में आवास सूची में अपात्रों के नाम शामिल किए गए हैं।
एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय ने बताया कि आवास सूची में नाम कैसे छूटा, इसकी जांच की जा रही है। पीड़ित को घरगिरी श्रेणी में मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा।