{"_id":"6a77844b9e49121ef20613f7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-155337-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चार माह में ही टूट गईं सड़कें, साल भर भी नहीं चला पैचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चार माह में ही टूट गईं सड़कें, साल भर भी नहीं चला पैचवर्क
विज्ञापन
फोटो-20-पिपरोसा-शहजादपुर के बीच बनी सड़क की बाहर फैली गिट्टी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अभी महीने भर में ध्वस्त कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का मामला गर्म चल रहा है। किरकिरी के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी हो गई है लेकिन जनपद में पीडब्ल्यूडी दो सड़कें ऐसी हैं जो चार माह में ही टूटने लगी हैं। इसके अलावा दो सड़कों का पैचवर्क साल भर नहीं चल पाया है। अब इन सड़कों से आवागमन भी खतरनाक हो गया है जबकि इन पर करीब 23 लाख खर्च किए गए हैं। सड़कों की दुर्दशा के जिम्मेदार अफसरों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सड़क नंबर-1
चार माह में ही 15 लाख की सड़क की बाहर आ गई गिट्टी
उन्नाव। विकास खंड बिछिया की ग्राम पंचायत सोनिक के मजरे शहजादपुर से दुर्गाखेड़ा और पिपरोसा के बीच सड़क की सामान्य मरम्मत के तहत डामरीकरण हुआ है। इस पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। चार माह पहले बनी सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है। बारिश में डामर बह जाने से गिट्टी बाहर निकल आई है। यहां तक मिट्टी झांकने लगी है। कई जगहों पर सड़क में गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कम समय में सड़क में गड्ढे होने का मतलब साफ है कि ठेकेदार ने मानकविहीन काम कराया है। डामर डालने में कमी की गई है। निर्माण में मानकों का पालन न किए जाने के कारण ही सड़क जल्दी ही टूटने लगी है।
सड़क नंबर-2
सड़क में गड्ढे और पानी, हिचकोले खाते सफर
सोनिक। विकासखंड बिछिया के गांव अलगनगढ़ में जमुनवा रेलवे फाटक से हाईवे संपर्क मार्ग तक सड़क का निर्माण भी करीब चार माह पहले लगभग पांच लाख रुपये से कराया गया था। इस मार्ग में भी गड्ढे होने लगे हैं। कुछ समय पहले हुई बारिश से गड्ढों में पानी भर गया है। इसके अलावा दो से तीन जगहों पर बजरी सड़क पर दिखने लगी है। सड़क से आवागमन के दौरान वाहन सवारों को हिचकोले खाते सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सड़क नंबर-3
बारिश में बह गया तीन लाख का पैचवर्क
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जमल्दीपुर गांव से निकल कर विकासखंड की बड़ी पंचायत उनवा, गढ़ी से बेलरावा तक पैचवर्क चार माह पहले कराया गया था। इसके अलावा बिछिया विकासखंड के मुर्तजानगर नहर से रुपऊ के बीच भी मार्ग के गड्ढे पैचिंग कार्य से भरवाए गए थे। इस पर करीब तीन लाख रुपये खर्च हुए थे। दो से तीन किलोमीटर लंबे इन मार्गों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गिट्टी भी बाहर निकल आई है। मार्ग में गड्ढे होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। ऐसे में किसी भी दिन हादसा होने की आशंका बढ़ गई है।
वर्जन...
कम समय में सड़कों के टूटने की जांच कराई जाएगी। जो भी सड़क बनती है, उसके पांच साल तक मरम्मत कार्य कराने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है। ऐसे में इन क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत भी ठेकेदार से ही कराई जाएगी। पैचवर्क मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -हरदयाल अहिरवार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग।