सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 650 मीटर लंबा और 3.75 मीटर चौड़ा बनेगा वैकल्पिक मार्ग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-13-कच्चे वैकल्पिक मार्ग के लिए जेसीबी से मिट्टी समतल कराते पीडब्ल्यूडी कर्मी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। कटान से करीब छह माह पूर्व कटे कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर हल्के वाहनों के आवागमन के लिए मंगलवार से कच्चे वैकल्पिक मार्ग का निर्माण शुरू हो गया। करीब 600 मीटर कच्चे मार्ग का काम पूरा होने में 10 दिन का समय लगेगा। इसके बाद मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
Trending Videos

कानपुर को शिवराजपुर के माध्यम से सीधे जोड़ने वाला कालीमिट्टी मार्ग का निर्माण 27 करोड़ से पूरा हुआ था। अगस्त 2025 में आई गंगा की बाढ़ से मार्ग पुल के पास कट गया था। तबसे आवागमन बंद चल रहा है और लोगों को 40 से 50 किमी. का चक्कर लगाना पड़ रहा है। लंबे समय से क्षेत्रीय लोग वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार से लोक निर्माण विभाग ने वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम शुरू कराया। वैकल्पिक मार्ग का निर्माण शुरू होने पर ब्लाॅक प्रमुख मनोज निषाद, फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश जायसवाल, प्रधान रोशन, लक्ष्मीनारायण, विजय शंकर, विनोद, सोहन, बीडीसी रामबाबू, नीरज पांडेय, सुशील बाजपेयी, सोनू आदि ने हर्ष जताया है।
इंसेट-1
इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
वैकल्पिक मार्ग बनने से जाजामऊ, चिरंजूपुरवा, हिंदूपुर, खैरागाड़ा,रुस्तमपुर, मन्नानगर, दबौली, लवानी, सरहा सकतपुर, गड़ाई, भुलभुलियाखेड़ा, खलकखेड़ा, कुशेहर बंगला, सुब्बापुरवा, अवस्थिनखेड़ा आदि गांवों की एक लाख की आबादी को फायदा मिलेगा।

इंसेट-2
कटानस्थल पर 3.75 मीटर चौड़ा व 650 मीटर लंबा कच्चा वैकल्पिक मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया है। इसके बनने में करीब दस दिन का समय लगेगा। मार्ग कच्चा बनेगा। इस पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाएगा। -विनय तिवारी, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed