सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दाह संस्कार से डेढ़ माह पहले जारी कर दिया प्रमाणपत्र

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। नानामऊ घाट के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते मृतका का दाह संस्कार जहां 22 अप्रैल 2025 दिखाया गया, वहीं अंतिम संस्कार प्रमाणपत्र करीब डेढ़ माह पहले चार मार्च का जारी कर दिया गया। बड़ी बात यह कि तहसील स्तर के जिम्मेदारों ने स्वीकृति भी प्रदान कर दी। हालांकि पंचायतस्तर से प्रमाणपत्र अभी जारी नहीं हो सका है।
Trending Videos

बांगरमऊ के गांव आसत मोहिद्दीनपुर निवासी शिवकली पत्नी प्यारे के नाम से नानामऊ श्मशान घाट से मृत्यु क्रिया प्रमाणपत्र जारी किया गया। इसमें दाह संस्कार की तारीख 22 अप्रैल 2025 दर्शाई गई जबकि पत्र को जारी करने की तारीख मौत से करीब डेढ़ माह पूर्व 4 मार्च 2025 दर्शाई गई। मृत्यु क्रिया प्रमाणपत्र को आधार बनाते हुए परिजनों ने प्रशासन से प्रमाणित प्रमाणपत्र की मांग की तो एसडीएम कार्यालय, खंड विकास कार्यालय, सहायक विकास अधिकारी कार्यालय के सभी जिम्मेदारों ने प्रमाणपत्र जारी करने की संस्तुति दे गई। हालांकि ग्राम पंचायत स्तर से प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से डेढ़ माह पूर्व ही जारी किया गया मृत्यु क्रिया प्रमाण पत्र लोगों में चर्चा का विषय बना है। घाट कर्मी की चूक छिपाने के लिए जारी पत्र में तारीख मार्च की बजाय मई बताकर पल्ला झाड़ा जा रहा है। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed