{"_id":"69baf8e8ddeada95330b8168","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147073-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास बेहोश मिला बस चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास बेहोश मिला बस चालक
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे से संबद्ध बस का चालक संदिग्ध हालात में घायल मिला। उसे बेहोशी की हालत में टोल प्लाजा के पास से उठाकर जिला अस्पताल भेजा गया है।
थाना बेहटामुजावर क्षेत्र के मोहकमखेड़ा निवासी मिश्रीलाल ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि बेटा सुखवीर गंगा एक्सप्रेसवे के कार्यों में बस चलाता है। 12 मार्च की सुबह गांव का युवक सुखवीर को साथ ले गया था। उसी युवक ने मोबाइल पर झगड़े की सूचना दी। सुखवीर ने अंकित को बताया कि तीन लोग उसे रिश्तेदारी में ले गए। मंगलवार शाम करीब छह बजे सुखवीर गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास बेहोश मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
मिश्रीलाल ने युवक सहित तीन लोगों पर आरोप लगाया कि बेटे को शीतल पेय में जहरीला पदार्थ पिलाया गया और मारपीट की गई। बांगरमऊ सीएचसी से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने इसे लड़ाई झगड़े का मामला बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos