{"_id":"69c6d77f3010a262140adfa7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147608-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एसआईआर के 4.22 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एसआईआर के 4.22 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला प्रशासन ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में जारी 4.28 लाख नोटिसों में 4.22 लाख की सुनवाई पूरी कर निस्तारण कर दिया है। शेष नोटिसों का काम शुक्रवार रात 12 बजे तक पूरा होने का दावा किया गया है।
जिले में चार नवंबर से एसआईआर शुरू हुआ था। पहले एक माह यानी चार दिसंबर तक काम पूरा करना था। पहले तय समय में कुल मतदाता 23,25,053 तक गणना प्रपत्र न पहुंच पाने पर सात दिन का समय बढ़ाकर 11 दिसंबर किया गया था। इस दौरान प्रपत्रों की वापसी और मैपिंग (डिजिटाइज) का काम पूरा न हो पाने पर 15 दिन का समय बढ़ाकर 26 दिसंबर किया गया था। शत प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा होने के बाद 4.28 लाख ऐसे लोग मिले थे जो वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित दस्तावेज नहीं दे पाए थे। इन सभी को नोटिस जारी किया गया और सुनवाई के दौरान दस्तावेज मांगे गए थे। नोटिसों की सुनवाई का समय 27 मार्च तय किया गया था।
सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि 4.22 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी हो गई है। शेष नोटिसों को पूरा करने के लिए रात 12 बजे तक का समय है। तय समय पर काम पूरा होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट शनिवार को तैयार हो सकेगी।
Trending Videos