{"_id":"6a10abefb84532f01409fc10","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150901-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हनुमान नगर और राजेपुर की सुधरी बिजली, बिछिया में अभी भी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हनुमान नगर और राजेपुर की सुधरी बिजली, बिछिया में अभी भी संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। घेराव और सड़क जाम के बाद शहर के मोहल्ला हनुमान नगर और राजेपुर की बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है लेकिन बिछिया के ग्रामीण क्षेत्रों में रात की कटौती बरकरार है।
बुधवार रात हनुमान नगर के लोगों ने तीन दिन में मात्र पांच से छह घंटे की बिजली आपूर्ति और रात भर बिजली न आने को लेकर लोकनगर-कब्बाखेड़ा मार्ग जाम कर दिया था। इसी प्रकार राजेपुर के लोगों ने फुके ट्रांसफॉर्मर के 15 दिन बाद भी न बदले जाने पर डीएम आवास का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया था। बिछिया क्षेत्र के लोगों ने उपकेंद्र का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को हनुमान नगर और राजेपुर में बिजली आपूर्ति में सुधार नजर आया। हनुमान नगर में जहां रात भर बिजली आई। वहीं फुंके ट्रांसफार्मर को बदलकर राजेपुर की बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई।
इंसेट-1
बिछिया क्षेत्र में रात में चार घंटे की कटौती
बिछिया। बिजली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को रात की चार घंटे की बिजली कटौती से राहत नहीं मिली है। तौरा के राहुल पाण्डेय, शशांक मिश्र, पड़री खुर्द के मनीष त्रिवेदी, गोविंद मिश्र, उत्तम अवस्थी, तिवारीखेड़ा के दुर्गेश शुक्ला, पड़रीकला के आदित्य दीक्षित, शुभम बाजपेई, महेंद्र पांडे व अनुज पांडे ने बताया कि रात की कटौती बंद नहीं हुई है। एक्सईएन हिमांशु गौतम ने बताया कि रात की कटौती लखनऊ मुख्यालय से हो रही है। प्रयास किया जा रहा है कि रात कटौती बंद हो जाए।