फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: रिजर्व ट्राॅली ट्रांसफार्मर हटाने गई टीम को घेरा, किया हंगामा

Sat, 23 May 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो- 14-पावर हाउस में हंगामा करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
उन्नाव। शहर के कृष्णा नगर में लगे 400 केवीए के ट्रॉली ट्रांसफार्मर को हटाकर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने पहुंची बिजली निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। टीम को घेरकर हंगामा करने लगे। लोगों का आक्रोश देखकर टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

कृष्णा नगर मोहल्ले में काफी समय से 400 केवीए का रिजर्व ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगा है। इस समय बिजली की मांग ज्यादा और ट्रांसफार्मर जलने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बिजलीकर्मी रिजर्व ट्रॉली ट्रांसफार्मर हटाने और 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही 50 से अधिक लोग भी पहुंच गए और ट्रॉली ट्रांसफार्मर ले जाने का विरोध किया। विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। कहा कि यह एक रिजर्व ट्रांसफार्मर है जिसे आवश्यकतानुसार किसी भी अन्य क्षेत्र में स्थानांतरित किया जा सकता है। अधिकारियों का दावा है कि क्षेत्र के बिजली लोड की जांच की जा चुकी है और यहां के लिए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर पूरी तरह से पर्याप्त है।
विज्ञापन

उधर, आए दिन बिजली की किल्लत और कटौती से जूझ रहे स्थानीय लोग विभाग की बात मानने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन मोहल्ले वाले अपनी जिद पर अड़े रहे। विरोध के आगे टीम लौट गई। एक्सईएन हिमांशु गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। लोगों से बात करके समझाया जाएगा। लोगों की संतुष्टि पर ही ट्रॉली ट्रांसफार्मर वहां से हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 14-पावर हाउस में हंगामा करते ग्रामीण। संवाद

विधायक के कहने के दो दिन बाद भी नहीं सुधरी बिजली, लाइनमैन ने काम शुरू किया तो ग्रामीण हुए शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनिक। विधायक से बात कराने के दो दिन बाद भी बिजली समस्या हल नहीं हुई तो ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली से पहुंचे ग्रामीणों ने पावर हाउस पर हंगामा किया। जब लाइनमैन ने गांव पहुंचकर काम शुरू किया तो ग्रामीण लौटे।
सोनिक पावरहाउस से जुड़ी चमरौली प्रथम फीडर के मुर्तजानगर में आधे गांव में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल है। जेई के फोन न उठाने पर दो दिन पहले ग्रामीण ने दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र बिजली पावरहाउस में जानकारी दी और पुरवा विधायक अनिल सिंह से भी बात करवाई थी। शुक्रवार को बिजली व्यवस्था दुरुस्त न होने पर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली से भरकर 50 से अधिक ग्रामीण मीना पावर हाउस पहुंचे और गेट पर हंगामा करने लगे। बाबू आशीष शर्मा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद जब लाइनमैन गांव पहुंचकर काम करने लगा तो ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। अधिशासी अभियंता हिमांशु गौतम ने बताया कि मुर्तजानगर में ट्रांसफार्मर की कुछ दिक्कत थी जिसे सही करवाया जा रहा है।


उपकेंद्र को मिलीं पांच विद्युत ट्रॉली

मौरावां। विद्युत उपकेंद्र हिलौली में पांच नई ट्रॉली पहुंच आ गई हैं। इसके लगने से किसानों और उपभोक्ताओं में बेहतर आपूर्ति मिलने की आस जगी है। हिलौली पावर हाउस में 10 साल पुरानी व जर्जर विद्युत ट्रॉली से पांच फीडरों हिलौली, लउवा, मर्दनपुर, करदहा, हरदी की आपूर्ति हो रही थी। इससे लोगों उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता था। अक्सर खराबी आने के चलते आपूर्ति बाधित होती रहती थी। 18 मई को विद्युत निगम ने चार ऑउटगोइंग व दो इनकमिंग के लिए विद्युत ट्रॉली भेजी हैं। इनके लगने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आपूर्ति मिलने लगेगी। अवर अभियंता बसंत लाल ने बताया कि जल्द ही नई ट्रॉली लग जाएंगी। इससे लो वोल्टेज व आए दिन होने वाली फाल्ट से राहत मिलेगी। (संवाद)

फोटो- 14-पावर हाउस में हंगामा करते ग्रामीण। संवाद

फोटो- 14-पावर हाउस में हंगामा करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed