{"_id":"6a10aae730ce680e11028740","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150914-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अधिकारी फोन नहीं उठाते, लाइनमैन नहीं करते काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अधिकारी फोन नहीं उठाते, लाइनमैन नहीं करते काम
विज्ञापन
फोटो-28-विकास भवन सभागार में दिशा की बैठक में मौजूद सांसद, विधायक और अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। गर्मी बढ़ने के साथ ही बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था का मुद्दा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भी खूब उछला। सांसद से लेकर विधायक तक ने अंधाधुंध बिजली कटौती पर अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। कहा कि विभागीय अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। लाइनमैन काम नहीं करते हैं। ऐसे में निर्बाध बिजली कैसे मिल पाएगी। डीएम ने कहा कि जांच कराकर काम न करने वाले लाइनमैनों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। फोन न उठाने वाले अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
दिशा की बैठक में शुरुआत ही ध्वस्त बिजली आपूर्ति को लेकर हुई। बिजली विभाग की कार्यशैली पर सभी विधायकों ने कड़ी नाराजगी जताई। अध्यक्षता कर रहे सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने कहा कि बिजली की सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। गांव ही नहीं शहर में बिजली नहीं दे पा रहे हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें अधिकारियों के फोन न उठाने की हैं।
पुरवा विधायक अनिल सिंह ने कहा कि हमारे यहां बिजली विभाग के लोग सपाई हैं। लाइनमैन ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। अन्य विधायकों ने भी यही शिकायत की। सांसद ने डीएम से कहा कि जांच कराकर कार्रवाई करें और बिजली आपूर्ति में सुधार कराएं। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कहा कि समय से फाल्ट सही न करने वाले लाइनमैनों पर सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई की जाएगी। अधिकारियों से कहा कि सरकारी नंबरों पर आने वाले फोन जरूर उठाएं।
विज्ञापन
इंसेट-1
गोशाला की दुर्दशा के सवाल का जवाब नहीं दे सके सीवीओ
एमएलसी अरुण पाठक ने अमर उजाला में छपी खबर का जिक्र करते हुए कहा कि लगातार अखबार में छप रहा है कि 15 दिन से हौज में गरम पानी भरा है। गोबर के ढेर लगे हैं। सफाई नहीं हो रही है। पशुपालन विभाग क्या कर रहा है। इसका जवाब मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। एमएलसी ने सीडीओ से निरीक्षण करने को कहा। सीडीओ ने समय-समय पर जांच करने की बात कही तो एमएलसी ने कहा कि आप जांच से संतुष्ट हैं। इस पर सीडीओ ने कहा कि वह भी संतुष्ट नहीं हैं। अरुण पाठक के जानवरों के इलाज को मिलने वाले बजट के सवाल का जवाब न दे पाने पर सांसद ने डीएम से जांच कराने को कहा।
इंसेट-2
गड्ढे भरने पर झूठ बोल रहे जल निगम के अधिकारी
सांसद ने जल निगम के अधिकारियों से पूछा कि पाइप जहां पर पड़े थे, उन गांव में क्या गड्ढे भर गए हैं। जल निगम के अधिकारी ने सभी गड्ढे भरने की बात कही तो विधायकों ने कहा कि निरीक्षण करवा दें। भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि वह जिस गांव में जाते हैं, वहां गड्ढे मिलते हैं। इसका मतलब अधिकारी झूठ बोल रहे है। एमएलसी ने अमृत योजना के तहत पूछा कि कितने गांव को संतृप्त कर दिया है तो अधिकारी ने कहा 86 फीसदी काम हो गया है। इस पर ऑनलाइन चेक किया तो सिर्फ दो गांव में कार्य होने की बात सामने आई। सांसद ने डीएम से निरीक्षण कराने की बात कही।
इंसेट-3
बदबू खत्म नहीं हो तो दही चौकी में बनवा दिया जाए प्रदूषण अधिकारी का घर
एमएलसी अरुण पाठक ने प्रदूषण अधिकारी से कहा कि दही चौकी के आसपास जो बदबू है, वह कब दूर हो पाएगी। अधिकारी इसका ठीक से जवाब नहीं दे पाए । इस पर विधायक अनिल सिंह ने कहा कि जल्दी बदबू दूर न कर पाएं तो अधिकारी का वहीं घर बनवा देंगे। बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की भी कमी का मामला उठा। सांसद ने काशीराम कॉलोनी में मूल आवंटियों के ही रहने के निर्देश दिए। 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा।