{"_id":"6a10ab2a8f0820d9f0008311","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150917-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल की धरती पर नहीं गिरेगा गाय का खून : साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल की धरती पर नहीं गिरेगा गाय का खून : साक्षी महाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। विकास भवन में बैठक के बाद सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि पश्चिम बंगाल में अब ममता बनर्जी का नहीं भाजपा का शासन है और शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि पहले पूरे हिंदुस्तान से 10 गुना ज्यादा गायें अकेले बंगाल में काटी जाती थीं। अब भाजपा सरकार गाय का खून धरती पर नहीं गिरने देगी क्योंकि गाय हमारी माता है। शुभेंदु अधिकारी के बनाए गए कड़े नियमों से अब वहां गो-तस्करी और हत्या पर पूरी तरह से रोक लगेगी।
सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर कड़ा एतराज जताया। कहा कि प्रधानमंत्री किसी पार्टी के नहीं बल्कि पूरे देश के होते हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को नहीं बल्कि देश की जनता को गद्दार कहा है जो बेहद निंदनीय है। साक्षी महाराज ने मांग की है कि राहुल गांधी को समय रहते पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा कांग्रेस को इसका भारी खामियाजा 2027 के चुनावों में भुगतना पड़ेगा।