{"_id":"6a11f1cc68e92f97fe08fb82","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150947-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर
विज्ञापन
फोटो-17-उपकेंद्र में प्रत्येक ट्रांसफार्मर में लगे कूलर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। तापमान चढ़ते ही शहर की बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। शनिवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे उपकेंद्रों के ट्रांसफार्मर ओवरलोड से ओवरहीट होकर बार-बार ट्रिप करने लगे हैं। ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए कूलर लगाए गए हैं।
गर्मी में बिजली की खपत दोगुना हो गई है। इससे ट्रांसमिशन उपकेंद्रों में लगे पावर ट्रांसफार्मर गर्म होकर थोड़ी-थोड़ी देर में कट हो रहे हैं। अधिकतम 55 डिग्री सेल्सियस तक ताप झेलने की क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों का तेल गर्म होने से उनका तापमान 70 डिग्री तक पहुंच रहा है। इससे दिन में ज्यादा समस्या हो रही है। बिजली आपूर्ति शुरू करते ही ओवरलोडिंग और ओवर हीटिंग की समस्या बढ़ जाती है। इस पर बिजली विभाग उपकेंद्रों में लगे 63, 40, 10 व 5 एमवीए क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने लिए कूलर लगा रहा है।
इंसेट-1
कुंदनरोड ट्रांसमिशन उपकेंद्र में लगाए छह कूलर
कुंदनरोड ट्रांसमिशन उपकेंद्र शहर का सबसे पुराना बिजलीघर है। यहां पर 63 एमवीए के दो और एक 40 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगा है। 63 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर करीब आठ साल पुराने हैं। पुराने ट्रांसफार्मर सबसे ज्यादा गर्म होने की समस्या होने लगी है। इसी कारण यहां पर छह कूलर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इंसेट-2
वितरण उपकेंद्रों में भी लगा रहे कूलर
शहर के पीडीनगर उपकेंद्र में दस एमवीए के दो व कब्बाखेड़ा में पांच-पांच एमवीए की क्षमता वाले दो ट्रांसफार्मरों के सामने कूलर लगवाए गए हैं। इसके अलावा सिटी पावर हाउस, इब्राहिमाबाग, आवास विकास, कांशीराम काॅलोनी, माखी, खोखापुर, हसनगंज आदि उपकेंद्रों में यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
वर्जन...तापमान बढ़ने के कारण बिजली की खपत बढ़ी है। इससे दिन हो या रात पॉवर ट्रांसफार्मर ओवरहीट रहते हैं। बार-बार पॉवर कट न हो इसलिए ट्रांसफार्मरों के सामने कूलर लगाए गए हैं, ताकि ट्रांसफार्मर का तेल ठंडा होता रहे और ज्यादा गर्म होने से ऑटो कट न हों। जबतक अच्छी बारिश नहीं होती और तापमान सामान्य नहीं होता, कूलर लगे रहेंगे। -अमिय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता।