{"_id":"6a11f1a5c63547f68f0dc7fc","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150970-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रधानों के कार्यकाल पर ऊहापोह, एक माह में 42.42 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रधानों के कार्यकाल पर ऊहापोह, एक माह में 42.42 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। जल्द चुनाव की संभावनाएं न होने और प्रशासक की तैनाती की चर्चाओं के बीच प्रधानों ने कार्यों का भुगतान कराना तेज कर दिया है। एक माह में 42.42 करोड़ का भुगतान हुआ है।
जिले में 1037 ग्राम पंचायतें हैं। इनके प्रधानों का कार्यकाल 26 मई की रात 12 बजे से पूरा रहा है। पिछले कार्यकाल में प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर 2020 की रात पूरा होते ही प्रधानों के डोंगल वापस ले लिए गए थे। एडीओ पंचायत को प्रशासक तैनात कर दिया गया था। इस बार चुनावी प्रक्रिया शुरू होने की स्थिति अभी नजर नहीं आ रही है। न ही इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश ही जारी किए गए हैं। ऐसे में चर्चा फिर से प्रशासक के ही तैनात करने की है।
पंचायतीराज विभाग के सूत्रों की माने तो शासन प्रधानों के कार्यकाल को विस्तार देने का इच्छुक नहीं है। ऐसे में प्रशासकों को ही पंचायतों की कमान सौंपी जा सकती है। इसको देखते हुए प्रधानों ने कार्यों का भुगतान तेजी से कराना शुरू कर दिया है। अब तक 15वें वित्त से 24.84 करोड़ और पांचवें राज्य वित्त से 17.58 करोड़ का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
इंसेट-1
ग्राम निधि खातों में अभी भी 18.16 करोड़ अवशेष
अभी भी ग्राम निधि खातों में 18.16 करोड़ की धनराशि शेष है। इसमें 15वें वित्त में 11.41 और पांचवें राज्य वित्त में 6.75 करोड़ बचे हैं। जानकारों के मुताबिक, कार्यकाल को बचे शेष दो दिनों में प्रधानों का सारा जोर इस शेष बचे बजट को खर्च करने पर होगा।
इंसेट-2
10 जून को जारी होनी है मतदाता सूची
त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जून को होना है। शासन ने पिछड़ा वर्ग आयोग गठन को मंजूरी तो दे दी है लेकिन अभी तक सदस्यों के नामों की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में पंचायत सीटों का आरक्षण तय करने की कवायद भी अभी दूर नजर आ रही है। इसी कारण पंचायत चुनाव की स्थिति भी अभी दूर तक नजर नहीं आ रही है।
वर्जन...
प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को पूरा हो रहा है। अभी आगे को लेकर किसी प्रकार के शासन से दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। सोमवार तक इस संबंध में पत्र आने की उम्मीद है। -आलोक सिन्हा, डीपीआरओ।