फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: खुशी आइसक्रीम फैक्टरी बंद करने का नोटिस

Sat, 23 May 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-28-आइसक्रीम फैक्टरी में जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्रोत: कर्मचारी।
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को विशेष अभियान के तहत कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। कई दुकानों पर गंदगी मिलने पर नोटिस दिया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम पहले आवास विकास स्थित खुशी आइसक्रीम से क्रंची बटर स्कॉच, ऑरेंज आइस कैंडी, आइसक्रीम चोकोबार और वनीला आइसक्रीम के नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ सफाई व पंजीकरण न मिलने पर कारोबारी को फैक्टरी बंद करने का नोटिस दिया। न्यू दीपिका आइसक्रीम मखनखेड़ा करोवन से कुल्फी के घोल का नमूना लिया। मौके पर अत्यधिक कृत्रिम रंगों के प्रयोग तथा गलत श्रेणी में पंजीकरण पाए जाने पर विभाग ने पांच लीटर आइसक्रीम घोल और सौ पीस आइसक्रीम चॉकलेट नष्ट कराई। विभाग ने प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया। इसके अलावा अनाया डेयरी कटरा दीवानखेड़ा से दूध, श्रीबालाजी स्वीट हाउस एंड फास्ट फूड, बांगरमऊ से बर्फी तथा जनता दूध डेयरी बेहटा भवानी से पनीर के नमूने भी लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित ने बताया कि नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed