{"_id":"6a11f194ae21b99ec803e891","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150980-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: क्रिकेट खिलाड़ियाें ने कोलकाता में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: क्रिकेट खिलाड़ियाें ने कोलकाता में लहराया परचम
विज्ञापन
फोटो-27-जीत पर खुशी जताते टीम के खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। कोलकाता में खेले गए फाइनल मुकाबले में बाबा मोतेश्वर क्रिकेट हॉस्टल मौरावां ने बीडीसीए कोलकाता को आठ विकेट से हराकर खिताब नाम कर लिया। जिले के खिलाड़ियों ने फाइनल जीतकर कोलकाता में उन्नाव का मान बढ़ाया।
कोलकाता के बृंदा क्लब जादवपुर मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बीडीसीए कोलकाता की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 210 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। बाबा मोतेश्वर क्रिकेट हॉस्टल के तेज गेंदबाज आर्यन पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
बाबा मोतेश्वर क्रिकेट हॉस्टल मौरावां की टीम ने बल्लेबाजी में शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। सलामी बल्लेबाज फहद अली ने महज 61 गेंदों में नाबाद 103 रनों की पारी खेली। फहद के शानदार शतक की बदौलत बाबा मोतेश्वर क्रिकेट हॉस्टल ने महज 18.5 ओवर में दो विकेट खोकर 214 रन बनाते हुए मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। कप्तान अभिषेक ने 34 रनों की जिम्मेदार पारी खेली। फहद अली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।