{"_id":"696934b7a339b1b9930bb034","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143550-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फिल्मी अंदाज में मुठभेड़, पुलिस की गाड़ियों में टक्कर मारकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फिल्मी अंदाज में मुठभेड़, पुलिस की गाड़ियों में टक्कर मारकर भागे
विज्ञापन
फोटो-27- असोहा थाने में खड़ी स्कार्पियो गाड़ी जिसमे सवार थे बदमाश। संवाद
- फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र में बदहाल सड़क।
विज्ञापन
असोहा। थानाक्षेत्र के एक ढाबे पर मंगलवार रात खड़ी लखनऊ के नंबर की स्कॉर्पियो में सवार युवक आपराधिक गैंग से जुड़े होने की सूचना पर एसओजी ने घेराबंदी की। पुलिस बदमाशों की स्कॉर्पियो के आगे और पीछे दो गाड़ियां लगाकर पुलिस ने रास्ता रोक लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने दोनों गाड़ियों में टक्कर मारकर भागने लगे। छह किलोमीटर तक पीछा किया इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच की राउंड फायरिंग हुई।
गोली लगने से बाएं तरफ का टायर फट गया लेकिन बदमाश नहीं रुके और छह किलोमीटर तक रिम पर गाड़ी दौड़ाते रहे। इसके बाद जबरेला गांव के पास गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है। उसमें दो तमंचा, कारतूस और एक फोन मिला है। थानाध्यक्ष ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के प्राथमिकी दर्ज कराई है। मौरावां थानाध्यक्ष को घटना की जांच सौंपी गई है।
असोहा थाना के कालूखेड़ा स्थित एक ढाबे पर मंगलवार रात 1:30 बजे लखनऊ नंबर की एक स्कॉर्पियो रुकी। गाड़ी से युवक उतरा और चाय का ऑर्डर दिया। इस बीच मिले इनपुट के आधार पर एसओजी टीम ने गाड़ी के आगे अपनी वैन्यू कार और पीछे की तरफ टाटा सूमो लगा दी। सादी वर्दी में पुलिस जवानों ने गाड़ी से उतरने को कहा तो बदमाश भांप गए। स्कार्पियो चला रहे बदमाश ने पहले अपनी गाड़ी तेजी से पीछे किया और पुलिस की सूमो में फिर आगे खड़ी वैन्यू कार तेजी से टक्कर मारकर निकलने की जगह बनाई और वहां से भागने लगे।
असोहा एसओ ज्ञानेंद्र कुमार और एसओजी प्रभारी जय प्रकाश यादव ने टीम के साथ पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की गोली लगने से टायर फट गया लेकिन बदमाश नहीं रुके और रिम पर ही गाड़ी भगाते रहे। इस दौरान उनकी गाड़ी कई बार अनियंत्रित हुई और रिम से गलातार चिंगारी भी निकलती रही, लेकिन वह नहीं रुके और करीब छह किलोमीटर लखनऊ सीमा की तरफ जबरेला गांव के पास गाड़ी छोड़कर अंधेरे में भाग निकले और पुलिस हाथ मलती रह गई।
असोहा थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की स्कॉर्पियो गाड़ी से एक तमंचा, तीन कारतूस और एंड्राइड फोन सहित कुछ अन्य सामान मिला है। जांच में पता चला कि स्कार्पियो लखनऊ के भोलाखेड़ा निवासी लालचंद्र के नाम दर्ज है। पुलिस सर्विलांस की जरिये बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साइबर टीम मोबाइल फोन का भी डेटा खंगाल रही है। एसओजी प्रभारी ने बताया कि लखनऊ नंबर की संदिग्ध स्कार्पियो कई दिनों से क्षेत्र में देखी जा रही थी। बताया कि गाड़ी में सवार युवक गोकशी या लूट गिरोह के होने का अनुमान है। गिरोह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि मामले में गाड़ी नंबर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच थानाध्यक्ष मौरावां को दी गई है।
Trending Videos

फोटो-27- असोहा थाने में खड़ी स्कार्पियो गाड़ी जिसमे सवार थे बदमाश। संवाद- फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र में बदहाल सड़क।