सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
औरास। शिवाला गांव में संदिग्ध हालात में युवक का शव घर में गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Trending Videos

थानाक्षेत्र के शिवाला गांव निवासी आशुतोष (24) पुत्र महाराज गोस्वामी बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के बाद घर से 70 मीटर दूर पुराने घर में सोने गया था। सुबह जब वह घर नहीं आया तो परिजन बुलाने गए तो देखा आशुतोष का शव गमछे के फंदे से लटक रहा था। पिता महाराज गोस्वामी ने बताया कि आशुतोष पत्नी ज्योति और अपने दो बच्चों के साथ अलग रहता था। वह ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। तीन भाइयों में छोटा था। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed