{"_id":"696e7dd50cde1dd2ee06f1b4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143774-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डेढ़ महीने बाद कब्र से शव निकाल दोबारा कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डेढ़ महीने बाद कब्र से शव निकाल दोबारा कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
फोटो-30-दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से शव निकलवाने के दौरान मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी।
विज्ञापन
उन्नाव। डेढ़ महीने कांशीराम कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिले की घटना में परिजनों की ओर से हत्या के आरोप पर सोमवार को शव को कब्र से निकाल कर तीन डॉक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि दोबारा पोस्टमार्टम में फंदे से लटकने से ही मौत की पुष्टि हुई है। शव पुराना होने से शरीर में किसी तरह की चोट की पुष्टि नहीं हुई है।
सदर कोतवाली की कांशीराम कॉलोनी निवासी दिनेश गौतम (32) का शव 30 नवंबर 2025 को घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला था। दिनेश की मां फूलकुमारी ने आरोप लगाया था कि मजदूरी का पैसा न देना पड़े इसलिए कुछ लोगाें बेटे दिनेश को पीटा था फिर गला कसकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उस समय पोस्टमार्टम कराया था जिसमें शरीर पर चोट का कोई निशान न होने और हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताया और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़िता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर डीएम गौरांग राठी ने शव के दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया।
सोमवार सुबह एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी और सीओ सिटी दीपक यादव की मौजूदगी में ईदगाह स्थित कब्रिस्तान से पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया। दोपहर बाद अचलगंज सीएचसी के डॉ. आशुतोष वार्ष्णणेय, सीएचसी हसनगंज के डॉ. रोहित सिंह और सीएचसी मियागंज के डॉ. उमर फारुख ने वीडियोग्रॉफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई, लेकिन शव डेढ़ महीने पुराना होने से किसी तरह की चोट की पुष्टि नहीं हुई।
सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव शेखपुर नहर के ईदगाह रेलवे लाइन के पास बने कब्रिस्तान से सोमवार सुबह शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के बाद फिर दफ्न करा दिया गया है।
Trending Videos