{"_id":"69cebe5fc191d40d45000864","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147931-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नशे में धुत ट्रक चालक ने पांच वाहनों में मारी टक्कर, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नशे में धुत ट्रक चालक ने पांच वाहनों में मारी टक्कर, मची भगदड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर नशे में धुत ट्रक चालक ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इससे मार्ग पर भगदड़ मच गई और बाद में लंबा जाम लग गया। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे बांगरमऊ से उन्नाव जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर के चालक ने सफीपुर कस्बे में गेस्टहाउस के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मारी। इसके बाद एक बाइक को चपेट में लिया। फिर गुलाब बिल्डिंग के पास एक टेंपो और कार को भी टक्कर मार दी। सड़क पर लहराते ट्रक को देख राहगीरों में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ दूर जाकर चालक ने पोस्ट ऑफिस के पास ट्रक को सड़क के बीच खड़ा कर दिया। वह स्टीयरिंग पर ही बेहोश हो गया।
ट्रक सड़क पर खड़े होने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद भी ट्रक स्टार्ट नहीं हो सका। उसे दूसरे ट्रक की मदद से सड़क किनारे हटाया गया। तब यातायात सुचारू हो पाया और पुलिस ने चालक को कब्जे में लिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
Trending Videos