{"_id":"6a10ab62a4e94022220111d3","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150882-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छात्रा ने की खुदकुशी, मामा ने बात करने वाले युवक को पकड़ा तो हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छात्रा ने की खुदकुशी, मामा ने बात करने वाले युवक को पकड़ा तो हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (उन्नाव)। एक गांव में 15 वर्षीय छात्रा का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मामा ने भांजी से फोन पर बात करने वाले किराना दुकानदार को पकड़ा तो विवाद शुरू हो गया। आरोपी युवक के भाई के बीच-बचाव पर आरोपी युवक भाग गया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। सूचना पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस आरोपी युवक के भाई से पूछताछ कर रही है।
दही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की बेटी कक्षा 9 की छात्रा थी। वह पुरवा कोतवाली के एक गांव निवासी मामा के यहां पली बढ़ी थी। मामा ने बताया कि उनकी फास्टफूड की दुकान है। दुकान के सामने किराने की दुकान चलाने वाला युवक भांजी से फोन पर बात करता था। कुछ दिन पहले दोनों को बात करते पकड़ा गया था, तब समझाकर छोड़ दिया था।
शुक्रवार की सुबह दुकान पर आने के बाद दोपहर करीब 12:00 बजे पता चला कि भांजी ने फंदा लगा लिया है। इस पर उन्होंने दुकान पर बैठे युवक को पकड़ा। तभी उसका भाई आया और बीच-बचाव करने लगा। इसी दौरान आरोपी भाग गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया और कोतवाल पुरवा के अलावा दही पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची। सीओ ने परिजनों से जानकारी ली और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी ने भागे युवक के भाई को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया इसके बाद मामला शांत हुआ। शाम करीब 3:00 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामा ने बताया कि भांजी के माता-पिता और भाई 18 मई को ही गुजरात से यहां आए थे। बेटी की खुदकुशी से सभी बेहाल हैं।
विज्ञापन
कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।