{"_id":"6a10ac3a6d2b58c5f402b310","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150909-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी में लगी आग, लाखों का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी में लगी आग, लाखों का माल जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। सोहरामऊ कस्बे में इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग से अंदर खड़ी सात नई स्कूटी और बैटरी सहित अन्य कीमती सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
पुरवा कोतवाली के चमियानी निवासी आर्यशेन पटेल की सोहरामऊ कस्बे में इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे एजेंसी से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने एजेंसी संचालक को जानकारी दी। आनन-फानन पहुंचे संचालक ने शटर खोलकर सबमर्सिबल पंप चलाकर बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते लपटें पूरे परिसर में फैल गईं। पुलिस की सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल एक घंटे आग बुझा पाई। पीड़ित के अनुसार सात स्कूटी व अन्य सामान जल चुका था। मार्केट मालिक हरिकेश सिंह ने बताया कि आग से दीवारें चटक गईं।
सोहरामऊ थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया है। पीड़ित ने अभी नुकसान नहीं बताया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।