{"_id":"6a11f14b1911657f1a03fafb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150945-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
फोटो-7- सीमा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। परमनी गांव में महिला का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो घर वालों ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया। उधर, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
माखी थाना क्षेत्र के परमनी गांव की सीमा (32) पत्नी गुनी कश्यप की 12 साल पहले शादी हुई थी। पति ने पुलिस को बताया कि गांव में पुराना घर है। वहीं पत्नी फंदे से लटकी मिली। बताया कि करीब 100 मीटर दूर नए घर का एक महीने पहले ही गृहप्रवेश हुआ था। उस घर में सामान रखने के लिए शनिवार सुबह सफाई कराई जा रही थी। तभी बड़े बेटे आयुष (10) ने आकर बताया कि मां ने फंदा लगा लिया है। दो बच्चों में छोटा आरुष (6) भी उसी के पास था। बताया कि पत्नी अक्सर बीमार रहती थी। लखनऊ के मानसिक अस्पताल से इलाज चल रहा था। सूचना पर पहुंची अजगैन कोतवाली क्षेत्र दौलतखेड़ा गांव मां रानी ने हत्या का आरोप लगाया।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसमें हैंगिंग की बात सामने आई है। जांच चल रही है।