{"_id":"6a11f13a7f0a96f2f001637e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150953-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
फोटो-13- ललित उर्फ गोलू (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन (उन्नाव)। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर शुक्रवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक की शादी 28 जून को होनी थी। उसी का कार्ड बांटने दोस्त के साथ गया। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
बिहार थाना क्षेत्र के साहिला गांव निवासी शिवशंकर (27) की शादी 28 जून को तय थी। वह रायबरेली जिले के थाना गुरुबक्शगंज के अटौरा खुर्द गांव निवासी दोस्त ललित उर्फ गोलू (32) के साथ शुक्रवार की शाम शादी के कार्ड बांटने पाटन गया था। रात करीब 9:30 बजे लौटते समय उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बिहार थाना क्षेत्र के लोन नदी पुल के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार की रात इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। ललित के पिता गुरुप्रसाद ने बताया कि दोनों लुधियाना में एक साथ काम करते थे। तीन दिन पहले ही दोनों घर आए थे। बताया कि शिवशंकर की शादी की तैयारी घर में चल रही थी। बेटे की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। तैयारियां धरी रह गईं। शिवशंकर चार भाइयों मे बड़ा था। बेटे की मौत से मां केशन कुमारी और अन्य परिजन बेहाल हैं।
हादसे के शिकार ललित उर्फ गोलू की शादी हो चुकी है। तीन साल की बेटी अनन्या, एक साल का बेटा आर्यन है। पति की मौत से पत्नी आरती, मां अनीता और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।