{"_id":"6a763476ff46571bd10f8ecb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155296-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छात्र का खेत में गमछे के फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छात्र का खेत में गमछे के फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। सुदेशा बहादुर गांव के बाहर खेत में अमरूद के पेड़ से छात्र का शव गमछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। परिजन घटना के पीछे का कारण नहीं बता पाए। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
माखी थानाक्षेत्र के सुदेशा बहादुरपुर गांव निवासी रामलखन का बेटा करन (17) कक्षा 11 का छात्र था। शुक्रवार को वह खेत गया था। गांव से आधा किमी दूर अपने ही खेत में खड़े अमरुद के पेड़ में उसका शव गमछे के फंदे से लटका मिला। जांच करने पहुंची पुलिस को पिता ने बताया कि बेटे के पैर में चोट के निशान हैं। ऐसी कोई बात भी नहीं थी कि वह यह कदम उठाए। उन्होंने अज्ञात पर हत्या की आशंका जाहिर की है। वह चार बेटों में बड़ा था। बेटे की मौत से मां गुड्डी और अन्य परिजन बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।