{"_id":"696938af8cfb09c43909bad7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-143516-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अस्पताल में पांच दिन से खांसी का सिरप नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अस्पताल में पांच दिन से खांसी का सिरप नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में पांच दिनों से खांसी का सिरप नहीं है जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि गैस की दवा ओमेप्राजोल की आपूर्ति गुरुवार को हो गई है लेकिन खांसी के सिरप एम्ब्रोक्सिल की कमी बनी हुई है। साेमवार को सिरप आने की उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में जिला अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में खांसी के सिरप एम्ब्रोक्सिल का न होना मरीजों के लिए चिंता का विषय है। गैस की दवा ओमेप्राजोल भी खत्म हो गई थी जो गुरुवार को मिल गई। खांसी का सिरप अभी भी अनुपलब्ध है।
बृहस्पतिवार को दवा लेने पहुंचे मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ा जिसके चलते उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। कुछ मरीज तो पैसा न होने के कारण बिना दवा लिए ही अस्पताल से लाैट गए।
इस संबंध में फार्मासिस्ट दिनेश कुमार ने बताया कि सिरप की आपूर्ति के लिए मांगपत्र भेजा गया है। सोमवार तक उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Trending Videos