सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: लेखपाल करेंगे मूर्ति निकलने के मामले की जांच

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
हसनगंज। तहसील क्षेत्र के निंदेमऊ ग्राम पंचायत के मजरा बिचपरी में कथित रूप से खोदाई में खाटू श्याम की मूर्ति निकलने के मामले की जांच की जाएगी। तहसीलदार ने लेखपाल को मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। दूसरी ओर मूर्ति की पूजा अर्चना शुक्रवार को भी की गई। आसपास के कई गांवों से लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचे।
Trending Videos

बिचपरी गांव निवासी बी फार्मा के छात्र अमरपाल को कथित रूप से स्वप्न आने और फिर खोदाई में खाटू श्याम की मूर्ति निकलने को मामला चर्चा में है। शुक्रवार को गांव में कच्चे चबूतरे पर रखी मूर्ति की पूजा के लिए आसपास के लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। ग्रामीणों के मुताबिक जिस जगह मूर्ति रखी गई है, वह गाटा संख्या 185 की नवीन परती भूमि है। इसी स्थान पर मंदिर बनाने की योजना भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति निकलने की बात को लेकर ग्रामीण दो धड़ों में बंटे हैं। एक पक्ष इसे चमत्कार बता रहा है तो दूसरा पक्ष इसे सरकारी जमीन कब्जे की कोशिश की बात कह रहा है। इस मामले में तहसीलदार अविनाश चौधरी ने बताया कि लेखपाल सुधीर त्रिपाठी को जांच करने के निर्देश दिए हैं। जमीन पर कब्जा या किसी तरह के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed