{"_id":"69baf9008a8b264c5c065ff4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-147033-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दुकानदारों के अतिक्रमण से लग रहा जाम, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दुकानदारों के अतिक्रमण से लग रहा जाम, राहगीर परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। नगर की बस्ती के मुख्य मार्ग पर दुकानदारों के अतिक्रमण से अक्सर जाम लग जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। यह मार्ग कई सरकारी कार्यालयों और स्कूलों को जोड़ता है।
उन्नाव-हरदोई बस अड्डे से सदर बाजार होकर यह मुख्य मार्ग गुजरता है। इस मार्ग से क्षेत्र पंचायत कार्यालय, ब्लॉक संसाधन केंद्र, नगर पंचायत कार्यालय और राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय जैसे कई सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी आवागमन करते हैं। इसके अतिरिक्त जीजीआईसी और डीसीकेएम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का भी इसी मार्ग से आना-जाना होता है।
सदर बाजार के दुकानदारों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है। ग्राहकों के वाहन भी दुकानों के सामने खड़े हो जाते हैं जिससे मार्ग पर हर समय जाम लगा रहता है। नागरिकों ने नगर पंचायत कार्यालय से अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुचारु करने की मांग की है।
ईओ गुंजन गुप्ता ने इस समस्या पर संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि ईद के त्योहार के बाद अतिक्रमणकारियों को पहले चेतावनी दी जाएगी। यदि वे स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो नगर पंचायत द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को खाली कराया जाएगा।
Trending Videos