{"_id":"69d4066028fa2338920b1dfe","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-148133-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एसपी से की दुष्कर्म की शिकायत, कोतवाली पुलिस ने दर्ज की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एसपी से की दुष्कर्म की शिकायत, कोतवाली पुलिस ने दर्ज की छेड़छाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। एक किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें झोलाछाप पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस से शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
पिता ने बताया कि यूनुस खान उनके घर में किराये पर क्लीनिक चलाता था। आरोप लगाया कि यूनुस ने उनकी नाबालिग बेटी का छह साल तक शारीरिक शोषण किया। तीन अप्रैल को यूनुस और उसके साथी ने घर में घुसकर धमकी दी। कहा कि कहीं भी शिकायत करने पर परिवार को जान से मार देंगे। पीड़िता के पिता ने हसनगंज कोतवाली में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने शिकायती पत्र देखकर थाने से भगा दिया।
पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह से शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी यूनुस खान के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। सामाजिक संगठन नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने आरोपी झोलाछाप पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos